पिस्टल व गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार!
गोपालगंज (बिहार): अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो पिस्टल, तीन गोली व दो मोबाइल भी बरामद हुआ है।
हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पर तीन हत्या व एक आर्म्स एक्ट तो दूसरे पर एक हत्या व लूट का मामला दर्ज है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उचकागांव थाना क्षेत्र के धर्मन टोला स्थित रेलवे अंडर पास के पास में कुछ बदमाश किसी अपराध का योजना बना रहे है। समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की जिसके परिणाम स्वरूप दोनो अपराधियों को उक्त स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो अपराधियों में से एक उचकागांव थाने के हो उजरा नारायणपुर निवासी विनोद यादव का पुत्र अक्षय यादव तो दूसरा बलाहता के कृष्णा सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह है।