गुड्डू कुशवाहा फौजी बने राजद प्रखंड अध्यक्ष!
प्रखंड राजद परिवार में खुशी की लहर!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के राजद के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में गुड्डू कुशवाहा फौजी का चयन किया गया है। राजद जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने जिला के सर्किट हाउस में श्री कुशवाहा को माँझी प्रखंड के राजद अध्यक्ष का पत्र सौपा। इसे लेकर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि राजद के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध किया गया है।इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुड्डू कुशवाहा फौजी का अध्यक्ष पद के चयन होने से माँझी प्रखंड में राजद को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मनान खांन, दलन यादव, राकेश राय, उदय सागर, राजू कुशवाहा, मुलतान खांन, उमेश माँझी, प्रमोद प्रसाद, कृष्णा यादव, अफजल खां, महेश शाह, विकेश यादव, प्रभात कुशवाहा, नन्टू प्रसाद, मनोज कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा आदि ने बधाईया भी दी है!