भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भारतीय जनता पार्टी सारण, महिला मोर्चा, महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक, प्रबुद्ध महिला सह युवती सम्मेलन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा की अध्यक्षता में छपरा शहर के डॉo आर.एन. सिंह इवनिंग महाविद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को प्रदेश अध्यक्षा द्वारा सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा, कार्यालय मंत्री चिंता ओझा, सारण जिला के उपाध्यक्ष सह पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नु सिंह, उपाध्यक्ष गायत्री देवी, तारा देवी, गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, डॉ0 अरूण कुमार सिंह, महामंत्री विवेक सिंह, अजीत सोनकार, सदानंद , किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू मिश्रा, महामंत्री निभा कुमारी, महामंत्री मुस्कान सिंह, जिला उपाध्यक्ष,शारदा देवी, विनीता श्रीवास्तव, नीतू सिंह, सुनीता कुमारी, विनीता श्रीवास्तव, जिला मंत्री अल्पना, रेखा गुप्ता, पूनम देवी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रही।