सम्मानित हुए माँझी थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी!
थानाध्यक्ष को सम्मानित करते मनोज सिंह
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) बी के भारतीय: माँझी स्थानीय थाना क्षेत्र के चेंफुल गांव से शनिवार को देसी चिकित्सक डॉ. रुस्तम अली के अपहृत पुत्र फरहान अली की दस घण्टे के अंदर अगमकुंआ पटना से सकुशल बरामदगी में महती भूमिका निभाने वाले मांझी के थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास सहित समस्त पुलिस पदाधिकारियों को 'अनुभव जिंदगी के' नामक सोशल मीडिया समूह के संस्थापक मनोज कुमार सिंह व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। वहीं लोगों ने उन्हें ऐसे हीं जीवन के अपने कर्तव्य-पथ पर आगे बढ़ने व नए कीर्तिमान स्थापित करते रहने की शुभकामनाएं दी।
लोगों ने कहा कि मांझी थानाध्यक्ष ने जिस तत्परता से अपहरण के इस मामले में कार्रवाई की और अपहृत बालक को सकुशल बरामद करने के साथ हीं तीनों अपहर्ताओं को धर दबोचा वह सराहनीय है। वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने इस घटना के त्वरित उद्भेदन में लोगों के सहयोग की प्रशंसा की व सम्मानित किये जाने पर आभार प्रकट किया। मौके पर थाना प्रभारी अशोक दास ने भी अपनी सज्जनता का परिचय देते हुए मौजूद सभी पत्रकारों को भी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया व जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अख्तर अली, पत्रकार मनोज सिंह, संजीव शर्मा, बब्लू शर्मा, वीरेश सिंह, इंद्रजीत सिंह व डॉ रुस्तम अली सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।