महागठबंधन ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को केन्द्र सरकार के नीतियों के खिलाफ महागठबंधन के द्वारा जोरदार एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल में बढ़े मंहगाई एवं बेरोजगारी को लेकर जोरदार नारे भी लगे। वहीं सुनील सिंह की अध्यक्षता में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।
उक्त मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, उपाध्याय महेश सिंह, महासचिव मनोज सिंह, जिला सचिव सुनील सिंह, किसुन सिंह व राजद प्रखंड अध्यक्ष हरे राम यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।