बक्सर: 23 की उम्र में साहिना पार्षद तो विकास बन गया उप मुख्य पार्षद!
बक्सर (बिहार): बक्सर में नगर निकाय चुनाव में इस बार युवाओं ने बाजी मारी ली। 23 साल की साहिना ने पार्षद तो विकास ठाकुर ने उप मुख्य पार्षद पद पर अपना कब्जा जमा लिया है। दोनों की जीत से समर्थकों में काफी उत्साह भी है। बिहार के बक्सर में नगर निकाय चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतगणना के बाद प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने का काम किया जा रहा है। जीत की घोषणा के साथ ही मतगणना स्थल पर फूल माला और प्रत्याशियों को गोद मे उठा झूमते समर्थक देखे जा रहे हैं। इस बार का चुनाव एक कम उम्र की बेटी का चुनावी मैदान में कूदना और जीत हासिल करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
डुमरांव नगर परिषद के वार्ड 24 की वार्ड पार्षद के रूप में चुनी गई है। सभी प्रत्यासियों में सबसे कम उम्र के युवक को डुमरांव की जनता ने उपमुख्य पार्षद के लिए चुना है। डुमरांव नगर परिषद के वार्ड 24 की प्रत्यासी साहिना परवीन महज 23 साल की है, जिन्होंने नगर निकाय के इस चुनाव में वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। इन्हें कुल 569 मत मिले हैं। वहीं प्रतिद्वंदी उषा देवी को कुल 470 मत मीले हैं। यह बक्सर जिले की दूसरीं बेटी है जो कम उम्र में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसके पहले चौसा नगर पंचायत की वार्ड 14 की अंजू कुमारी 21 वर्ष ने भी वार्ड पार्षद पद का चुनाव जीत हासिल की है।
डुमराव नगर परिषद के चुनाव में एक 23 साल का युवक भी उपमुख्य पार्षद बना है। डुमरांव निवासी विकास ठाकुर 985 मतों से विजयी घोषित किये गए है। इन्हें कुल 5477 मत प्राप्त हुआ है। वही इनके प्रतिद्वंदी मोहम्मद फिरोज को कुल 4492 मत प्राप्त हुआ है। उप मुख्य पार्षद बने विकास ठाकुर स्वयं शक्ति संगठन के सक्रिय सदस्य थे, जिनके समाजिक कार्यों से प्रभावित जनता ने अपना भरोसा जताया है।