कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह का बंगरा में हुआ जोरदार स्वागत!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव व युवा नेता अजय सिंह के बुधवार को मांझी प्रखंड के बंगरा गांव में पहुंचने पर पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह के नेतृत्व फूल-माला पहनाकर पूरी गर्मजोशी के साथ लोगों ने स्वागत किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज व देश को जोड़ने की राजनीति करती है, तोड़ने की नही। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। मगर केंद्र सरकार केवल टैक्स वसूली करने व सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में मस्त है। उसे देश की जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नही है।
विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी गांवों में बसती है।जब गांवों का विकास होगा तभी देश का भी विकास होगा। श्री सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में वर्तमान केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बिहार की जनता से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं में वह ताकत है कि किसी भी तानाशाही सरकार को सबक सीखा सकते हैं। बिहार में बढ़ते अपराध के सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने का सुझाव दिया।
मौके पर कांग्रेस के सारण जिला महासचिव जगा सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, गुप्तेश्वर गिरी, उमेश सिंह, दीपक महतो, दिलीप पोद्दार, देवेन्द्र सिंह, विनय दुबे, ईश्वर दयाल सिंह, रवींद्र सिंह, बैजनाथ दुबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।