माँझी में भाजपा कार्यकर्ता ने किया समरसता भोज का आयोजन!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सामाजिक समरसता और न्याय सप्ताह कार्यक्रम के महिला प्रकोष्ठ की भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह की देखरेख में माँझी मध्य मंडल के चौबाह स्थान में सोमवार को समरसता भोज का आयोजन किया गया। भोज में बस्ती में रहने वाले महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि समरसता भोज के आयोजन से सामाजिक भेदभाव खत्म होगा और भाजपा का उद्देश्य है, संपूर्ण समाज में समरसता स्थापित करना।
समरसता भोज में पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, माँझी मध्य मंडल के अध्यक्ष मनोज प्रसाद, पूर्वी मंडल के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह, माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी हेमनारायण सिंह, शिवा जी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह समाज, कमल शर्मा, मनोज पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा तथा नीलू शर्मा सहित कई अन्य लोगो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।