बीजेपी किसान मोर्चा द्वारा निकाला गयाकिसान जागरूकता पदयात्रा!
BKB News Broadcasting Sunday, April 09, 2023
बीजेपी किसान मोर्चा द्वारा निकाला गया किसान जागरूकता पदयात्रा!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: सामाजिक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सारण के द्वारा माझी विधानसभा में ब्लॉक चौक से लेकर रामघाट तक किसान जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी चौक चौराहों पर खड़े होकर किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और मोटे अनाज के उत्पादन हेतु प्रेरित करने का काम किया गया, वहीं प्रधानमंत्री जी के द्वारा बताए गए योजनाओं को किसानों का आय दोगुना कैसे होगा, हम प्रकृति खेती की तरफ पुनः जाएं और अपनी आय को दुगना करें, अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और स्वस्थ किसान स्वस्थ भारत, गोवंश को बचाना है, प्राकृतिक खेती अपनाना है जैसे तमाम स्लोगन लिखी हुई तथ्यों को हाथ में लेकर इस पदयात्रा का संचालन किया गया। इसमें किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे, जीत से आईटी सेल के कमल कुमार, राजू मंडल के अध्यक्ष मनोज प्रसाद, बबलू शर्मा, निर्मल पांडे, मनोज सिंह व प्यारे अंगद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में अपनी भागीदारी निभाई।
हमें अपने संवाद, समाचार, अपने क्षेत्र के घटना, गली मोहल्ले, अस्पताल, शिक्षा व्यव्स्था, प्रशासन आदि के खबरों से रु-ब-रु कराएं। हम उन्हें प्राथमिकता से प्रकाशित करेंगे।