राजवीर कुमार का चयन आल इंडिया सैनिक स्कूल नालंदा में चयन! दौड़ी खुशी की लहर!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय (उर्दू) अलीनगर के पांचवी कक्षा के राजवीर कुमार का चयन आल इंडिया सैनिक स्कूल नालंदा में हुआ है। राजवीर परिणाम की जानकारी मिलते ही परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बतातें चले कि राजवीर प्राथमिक विद्यालय किशुंबारी में शिक्षक के पद पर पदस्थापित ब्रजेश कुमार का पुत्र है। उक्त परिणाम पर विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।