भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अरुण चतुर्वेदी का स्वागत!
भाजपाइयों ने किया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चतुर्वेदी का स्वागत!
मुख्यमंत्री गहलोत के पास शहीद वीरांगनाओं से मिलने का भी समय नहीं है - चतुर्वेदी
झुंझुनू (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के झुंझुनू प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। समसपुर रोड स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित के फार्म हाउस पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा, दुपट्टा व माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार राजस्थान में अब तक की सबसे नाकारा सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहीद वीरांगनाओं को मिलने के लिए 3 मिनट का समय भी नहीं दिया। इससे बड़ा प्रदेश के लिए दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि मुख्यमंत्री के पास शहीदों की वीरांगनाओं के लिए भी समय नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 4 वर्षों में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। राज्य सरकार से किसान, व्यापारी, युवा, महिलाएं, दलित सभी त्रस्त है। होटलों में बैठकर राज करने वाली इस सरकार का अब जाने का समय आ गया है। इस मौके पर सीकर संगठन प्रभारी दिनेश धाभाई, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश तिवाड़ी, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, रवि चौधरी , हरपाल डारा, रविंद्र चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।