उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था के तत्वावधान में आयोजित हुआ महिला दिवस होली के रंगों के साथ!
---------------------------
नागपुर (महाराष्ट्र): उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित हुआ महिला दिवस होली के रंगों के साथ! महिला दिवस व होली दिवस का संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक, सुंदर मधुर व उत्साह वर्धक रहा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्राइम ब्रांच नागपुर के एसपी अशोक बागुल रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डा.कल्पना पांडे (पूर्व महापौर नागपुर महाराष्ट्र) किरण रोटेले, मीना कछवाह और संस्था संस्थापिका डा.कविता परिहार मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रति चौबे ने किया। इस दौरान उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्था की पूरी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. कविता परिहार ने संस्था की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी प्रकार से सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर संस्था को बढ़ाया और अहिल्याबाई होलकर इनकी प्रेरणा रही है। यही कारण है कि महिला दिवस पर आटो- चालक महिला से कवि साहित्यकार व विभिन्न श्रेत्रों में कार्यरत महिला को अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया। आरंभ में दुर्गा स्तुति संचालिका सरोज गर्ग की मधुर आवाज़ में गवांकर संस्था में नवीनता की नींव डाली, जो तारीफें काबिल है। इस दौरान उपस्थित सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
वहीं होली के मधुर गीतों व नृत्यों से माहौल रंगीन लुभावना हो गया। सभी को होली की उपाधियों से नवाजा गया। सरोज गर्ग का संचालन भी प्रभावी रहा। कल्पना पांडे महापौर, अशोक बागुल एसीपी के सम्बोधन बहुत ही प्रेरक, प्रभावी सारगर्भित, जोशीले, उत्साहित रहे। कविता परिहार ने महिला दिवस
पर विचार प्रकट किए।
उपाध्यक्ष छाया श्रीवास्तव, सचिव अंजू भोजराज, विमल सोलंकी कोषाध्यक्ष का भरपूर योगदान रहा। फाग की मधुर रागो से वातावरण गुंजायमान रहा। सत्कार मूर्ति आशा सोंमकुअर आटो रिक्शा चालक, संजीवनी चौधरी निर्माता निर्देशक, उषा घटाटे शिक्षा क्षेत्र, छाया श्रीवास्तव समाज सेविका पुरस्कार, निर्मला खंगार आध्यात्मिक क्षेत्र में, सुधा उपाध्याय महिला सबलीकरण, विमल सोलंकी समाजसेविका, लक्ष्मी वर्मा कला क्षेत्र, सुजाता दुबे सामाजिक कार्य, शशी भार्गव साहित्य क्षेत्र में, डॉ निर्मल केतकी सामाजिक कार्य, शिल्पा चौहान सामाजिक कार्य, मीना कच्छवाहा समाज कार्य, राजकुमारी सामाजिक कार्य, नीलिमा निबुलकर आध्यात्मिक क्षेत्र में अग्रणी है वैजयंती मंडवधरे पुलिस अधीक्षक बेसा बैलतरोडी को उत्कृष्ट कार्य के लिए अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं स्वादिष्ट नाश्ते पानी की व्यवस्था तारीफे काबिल थी। अंत में आभार रेखा तिवारी ने माना।