विधान सभा मे दिया गया राजकीय सम्मान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी के दो बार विधायक रहे पुराने कांग्रेसी नेता बुद्धन प्रसाद यादव का गुरुवार को पटना इलाज के क्रम में निधन हो गया। गम्भीर रूप से बीमार होने की वजह से वे पिछले पांच दिनों से पटना एम्स में एडमिट थे। स्व यादव वर्ष 1985 में माँझी से निर्दलीय तथा वर्ष 1995 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इससे पहले वे वर्ष 1980 में छपरा लोकसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे हालाँकि उक्त चुनाव में वे पराजित हो गए थे। बावजूद इसके वे पांच वर्षों तक सारण जिला परिषद के उपाध्यक्ष रहे। 1980 के पूर्व वे माँझी के प्रखंड प्रमुख भी रह चुके थे। स्व यादव के पिता व स्वतन्त्रता सेनानी स्व हरदेव प्रसाद यादव पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के करीबी तथा आजीवन मुखिया रहे थे। स्व यादव के छोटे भाई सत्यनारायण प्रसाद यादव भी माँझी पूर्वी पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। बुद्धन प्रसाद यादव के निधन के बाद उनके शव को पटना के सदाकत आश्रम में रखा गया। इधर उनके निधन की खबर पाकर दरवाजे पर शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि उनका दाह संस्कार शुक्रवार को दस बजे माँझी श्मसान घाट पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जताया शोक!
बुधवार देरा उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा लाया गया। यहां राजकीय सम्मान किया गया। उनके निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मांझी विधानसभा के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव जी का निधन दुःखद है। वह कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।