सारण: अब नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी गुलबहार अंसारी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के मटियार पंचायत के मटियार गांव के स्वतंत्रता सेनानी मो. गुलबहार अंसारी का हिदय गति रुकने के कारण बीती रात मौत हो गई। मौत की खबर सुन समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं उनके पुत्र शौकत अली ने बताया कि दोपहर एक बजे नमाज के बाद मटियार कब्रिस्तान में होगा माटी मजल।
बतातें चले कि उनका जन्म 1927 में हुआ में हुआ था। वे अभी 96 वर्ष के हो चले थे तथा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। फिर भी वे मुलाकातियों से मुखातिब जरूर होते थे। वे एक शिष्ट व मिलनसार स्वभाव के नेक दिल इंसान थे। वे समाज को हमेशा अपना परिवार मानते थे तथा सबको मिला जुलाकर अपने साथ रखते थे।
खबर सुन उक्त मौके पर लियाकत अली अंसारी, मो. शौकत अली अंसारी, असरफ अली अंसारी, जलाउद्दीन अंसारी, फूलमान मंसूरी, अर्जुन यादव, चंदन सिंह, पत्रकार वीरेश सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।