कल रविवार को शैलेश कुमार गिरि जाएगें एटा!
क्या हो सकती है बिहार के बंद पड़े चीनी मिलों व तमाम फैक्ट्रियों की पुनः स्थापना?
सारण जिले और जिले के जलालपुर और मांझी प्रखण्ड में खाली पड़े सरकारी जमीनों पर नये उद्योग धंधे लगाने पर भी बनेगी रणनीति!
दिल्ली: भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता - बिहार - झारखंड प्रदेश प्रभारी डा० शैलेश कुमार गिरि ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कल रविवार को होटल चंद्रमुखी पैलेस फौजी ढाबा जेपी ईट भट्टाचार्य के सामने चौथा मील जीटी एटा (उत्तर प्रदेश) में भारतीय हलधर किसान यूनियन एक राष्ट्रीय कार्यकारणी की कोर कमेटी की अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से कमेटी के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।
1.- श्री कु० बादशाह सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री) - राष्ट्रीय संरक्षक
2.- श्री यादवेन्दु सिंह - राष्ट्रीय संरक्षक
3.- श्री हीरा सिंह भदौरिया - राष्ट्रीय कोर कमिटी अध्यक्ष
4.- श्री रनवीर सिंह राणा - संस्थापक
5.- श्री धीरेन्द्र सोलंकी - राष्ट्रीय अध्यक्ष
6.- श्री देशराज सिंह (भगत जी)- राष्ट्रीय मुख्य महासचिव
7.- श्री शिवनाथ सिंह - राष्ट्रीय संयोजक
8.- श्री शैलेश कुमार गिरि - राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता
9.- श्री राजभान सिंह - राष्ट्रीय मुख्य प्रचार प्रसार मंत्री
10.- श्री सुधीर सिंह - राघव राष्ट्रीय प्रवक्ता
11.- श्री राजेन्द्र सिंह राणा - राष्ट्रीय संगठन मंत्री
12.- श्री मती मधुथापा - राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला
13.- श्री संजय सिंह - राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष
14.- श्री भूपेन्द्र सिंह राठौर - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
15.- श्री सोनू सिंह सिकरवार - प्रदेश संयोजक
16.- श्री अरुण सिंह चौहान - युवा प्रदेश अध्यक्ष ( उ०प्र०)
17.- श्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट - प्रदेश अध्यक्ष (उतराखंड)
आपको ये भी बताते चले कि इस बैठक में किसानों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण और केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट की विसंगतियों विचार विमर्श की जाएगी। इस दौरान शैलेश गिरी ने जाने से पूर्व मीडिया से कहा कि मोटी रकम वाली बजट किसान हित मे किसी भी तरीके से नहीं है। इस मुद्दे पर भी गंभीर विचार विमर्श कर आगे की धारदार रणनीति सुनिश्चित की जाएगी।