किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में निकाली विशाल रैली कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन कलेक्टर को दिया ज्ञापन!
राजस्थान (संवाददाता सुरेश सैनी): एंकर बारां में सोमवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर में विशाल बाइक रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंच प्रदर्शन किया। किसान महापंचायत द्वारा आयोजित किसान शक्ति रैली व प्रदर्शन में सैकड़ों की तादात में जिले भर से किसान शामिल हुए और रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसान महापंचायत के प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने बताया कि हर खेत को पानी फसल के पूरे दाम और प्राकृतिक आपदा से फसलों को नुकसान का पूरा क्लेम और मुआवजा मिले। यह किसानों की प्रमुख मांग है। इसमें परवन, राड़ी, हिंगलोट आदि जो सिंचाई परियोजना है वह समय पर पूरी हो। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी 6 फरवरी को ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया, इसलिए आज यह प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।