मुबारकपुर हत्या कांड में अजय यादव गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार): मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हत्या कांड (मांझी थाना कांड संख्या 38/23) में सारण पुलिस के द्वारा SIT गठित की गई है। वहीं अभियुक्तों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। वही गठित एसआईटी के द्वारा बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली खबर के अनुसार इस कांड के नामजद अभियुक्त मुख्य आरोपी के भाई मुबारकपुर अजय यादव को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी को सिवान जिले के भागड़ दियारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान जारी है