मशरक जनता दरबार: एक मामले का निष्पादन निष्पादन
मशरक (सारण) : मशरक थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे के लिए डीएम सारण के आदेशानुसार जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की फरियाद को सुना गया। जनता दरबार में नया एक भी मामला नही आया है। जबकि पूर्व के 6मामले में से एक मामले का निष्पादन किया गया। मशरक अंचल निरीक्षक महेंद्र राम एवं थाना के दारोगा मंजू कुमारी ने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की बातें गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद एक मामले का निष्पादन कर दिया गया। जनता दरबार में पहले से आये कुल- 6 मामले में से एक मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर अंचल के बड़ा बाबू महेश राम भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने कहा कि मकरसंक्रांति के वजह से आज नया मामला भी नही आया।