एकमा प्रखण्ड के मुखिया संघ के अध्यक्ष बनी चन्दा सिंह
एकमा प्रखण्ड के मुखिया संघ के अध्यक्ष बनी चन्दा सिंह
एकमा (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: आज रविवार को आमडाढी़ पंचायत के मुखिया चन्दा सिंह के कर्णपुरा आमडाढी़ स्थित आवास पर एकमा प्रखण्ड मुखिया संघ की बैठक की गई, जिसमें सभी नवनिर्वाचित मुखिया उपस्थित हुए।
इस बैठक में सर्व सम्मति से चन्दा सिंह को मुखिया संघ के अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही साथ संगठन के अन्य पद की भी जिम्मेदारी दी गई। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष अनीता देवी (परसा पूर्वी), सचिव- जयराम साह (एकसार पंचायत), कोषाध्यक्ष- किरण देवी (अतरसन पंचायत) को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। वहीं काजल तिवारी को महासचिव एवं अखिलेश यादव (असहनी पंचायत) को प्रवक्ता के पद पर सर्व सम्मति से चुना गया।