इस बार परेड आधे घंटे देरी से होगा प्रारम्भ
नई दिल्ली : अपने देश भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आजादी के उत्सव उत्साह और उमंग से भरा होता है। यही कारण है कि गणतंत्र दिवस पर परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए पूरा देश वर्ष भर इंतजार करता है। पंरन्तु इस वर्ष 75 वर्षों में यह पहली बार होने जा रहा है जब नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे के निर्धारित समय पर शुरू नहीं ही सकेगी। इस बार हर वर्ष से अलग COVID-19 प्रतिबंधों और जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए परेड 30 मिनट की देरी से शुरु हो पाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर साल गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे शुरू होती थी, लेकिन इस साल यह 10:30 बजे शुरू पाएगी। यह विलंब, देश में लगे COVID-19 से संबंधित प्रतिबंधों के चलते और परेड शुरू होने से पहले, जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दिए जाने की वजह से होने वाला है। यह परेड समारोह पिछले साल की तरह 90 मिनट लंबा होगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। फिर, दल मार्च पास्ट करेंगे। झांकी और परेड के दौरान सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदर्शित किया जाएगा।