सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से शल्य चिकित्सा हेतु 50 हजार रुपया की मिली मदद
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: मशरक प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती बजरहिया गांव निवाशी मीनू ओझा पति भूपेंद्र कुमार ओझा को महाराजगंज के माननीय सांसद श्री जनार्धन सिंह सिग्रीवाल के अथक प्रयास से शल्य चिकित्सा उपचार में खर्च होने वाले अंसत: अनुदान राशि 50 हजार रुपए की राशि प्रधानमंत्री कोष से स्वीकृत आई डी एफ सी बैंक बारहखम्बा नई दिल्ली द्वारा पत्र के माध्यम से निर्गत कराई गई, जो आर टी जी एस के माध्यम से सीधे अस्पताल में चेक भेज दी जाती है। चेक की राशि का पत्र परिजनों को मिलते ही खुशी का माहौल हो गया। पत्र प्राप्त होने के मौके पर मौजूद मशरक दक्षिणि मंडल के भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, उप मुखिया महेश माँझी, उप प्रमुख प्रतीनिधि डब्लू ओझा, देव कुमार पंडित आदि उपस्थित रहे।