दिव्य काशी-भव्य काशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में, मशरक के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी दिखा उत्साह
मशरक (बिहार) संवाददाता विक्की बाबा: आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जब उत्तर प्रदेश के बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उदघाटन कर रहे थे तब वही देश-दुनिया की इस कार्यक्रम पर नजर बनी हुई थी। चारो तरफ इसी कार्यक्रम की चर्चाएं हो रही थी। ऐसे में भला सारण जिले के मशरक प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता पीछे कैसे रह सकते थे? मशरक में भी लोगों के चेहरे पर यह उत्साह साफ नजर आया। प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम देखने के लिए मशरक प्रखण्ड क्षेत्र के प्राचीन दुमदुमा शिव मंदिर के परिसर में भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। इस आयोजन में भाजपा उत्तरी मण्डल के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और दक्षिण मण्डल के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा दोनों के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा कमिटी की तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह ने किया। प्राचीन दुमदुमा शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को देखने के पुख्ता व्यवस्था की गई थी जिसमे एक बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया गया था। मशरक प्रखंड क्षेत्र के भाजपा के छोटे-बड़े तमाम नेता दुमदुमा मंदिर में प्रधानमंत्री को सुनने देखने के लिए बेचैन दिखे। उक्त मौके पर भाजपा प्रखंड के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हिन्दू मठों और मंदिरों की कोई सुध लेने वाला नहीं था। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में पहल किया व जनता का दिल जीत लिया। यह हिंदुस्तान जैसे राष्ट्र में जरूरी था। हम सभी इस पहल का स्वागत करते है। किसान मोर्चा मंत्री रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू ने कहा कि भारत की पहचान मंदिरों और मठों से ही है। पहली बार ऐसा लग रहा कि जो पहचान हम खोते जा रहे थे, वह पहचान अब लौटने गयी है। बेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से ऐसा संभव हो पाया है। अगर ऐसे ही नरेंद्र मोदी सत्ता में बने रहे तो आने वाले समय में सभी मंदिरों की सूरत बदल जाएगी। उक्त मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, किसान मोर्चा मंत्री रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू, भाजपा उत्तरी मण्डल उपाध्यक्ष सागर राय, अतुल पांडेय, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह, नवलकिशोर सिंह, प्रभुनारायण ओझा, दक्षिणी मण्डल महामंत्री कृष्णा तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।