थाना परिसर में लगा जनता दरबार, एक मामले का हुआ निष्पादन
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक थाना परिसर में शनिवार को सीओ ललित कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मशरक सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व से 6 जमीनी विवाद थे जिसमें से एक का निष्पादन आज हो गया। नया मामला का एंट्री एक भी नही हुआ। लगन के चलते शादी विवाह में लोग व्यस्त दिख रहे है। इसी के कारण फरियादी जनता दरवार के आयोजन में नहीं पहुंच रहे है।