सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच फल सामग्री का हुआ वितरण
जलालपुर (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: बिहार का महापर्व छठ पूजा के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर पूजन सामग्री व फल का वितरण किया गया। इस दौरान जलालपुर के बसडीला में समाजसेवी अनुपम कुमार सिंह द्वारा अपने आवास पर 500 छठ व्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री बांटी गई। उनके द्वारा बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं के बीच नारियल फल समेत अन्य पूजन सामग्री बांटी गई। इस मौके पर समाजसेवी अनुपम सिंह ने बताया कि महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से वो लगातार समाजसेवा कर रहे हैं। हर साल छठ के मौके पर व्रतियों के बीच फल व अन्य पूजा सामग्री का वितरण करते रहे है। छठ पूजा को लेकर पूरे महराजगंज में हर्ष का माहौल है। छठ पूजा की महत्ता से हम सभी वाकिफ है। आज यह पर्व पूरे विश्व में पहुंच चुका है। पूजन व फल सामग्री वितरण के पश्चात व्रतियों ने भी उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से निर्भय सिंह, नन्हे सिंह, अरविंद सिंह, आर्यन सिंह, अमितांशु मिश्रा तथा साजन कुमार आदि मौजूद थे।