मांझी : वन विभाग के प्रयास से आवागमन बहाल
मांझी(संवादाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के मांझी प्रखंड मुख्यालय के सामने चहारदीवारी पर गिरे विशाल पेड़ को काट छांट कर हटा लिए जाने के बाद शुक्रवार की देर शाम मांझी ताजपुर मुख्य सड़क पर आवागमन बहाल हो गया। मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय के सामने सड़क किनारे स्थित एक विशाल पेड़ अनायास ही गिर पड़ा। पेड़ को गिरता देख सड़क पर भगदड़ मच गई। हालाँकि कोई हताहत नही हुआ। पेड़ गिरने से प्रखंड मुख्यालय की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। तथा ताजपुर फीडर में संचालित विद्युत तार व पोल टूटकर गिर गया। संवाद प्रेषण तक उक्त फीडर में विद्युत की सप्लाई ठप थी। पेड़ गिरने के बाद स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों ने लगभग छह घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर आवागमन बहाल कराया।