शराब तस्करी मामले में फरार सीतामढ़ी से गिरफ्तार
Monday, August 09, 2021
मांझी सारण (राजीव सिंह की रिपोर्ट) : शराब के तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो तस्करों को मांझी पुलिस ने सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनो तस्कर सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थाना क्ष्रेत्र के मधेसरा गांव निवासी संजीव कुमार राम तथा वीरेंद्र कुमार बताये जाते है। मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ से शराब से लदे एक कार को जब्त किया था। कार के अंदर एक विशेष तरह का तहखाना बना हुआ था। तहखाने में विभिन्न तरह के अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चालक तथा एक तस्कर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। दो नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मांझी पुलिस की एक टीम गठित कर सीतामढ़ी जाकर दोनो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल रही। दोनों ने पुलिस को शराब से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दिए।