ताजपुर सारण : आज कारोब सुबह 10 बजे अचानक गिरे तड़ित ने ले ली एक 11 वर्षीय मासूम की जान।
घटना छपरा जिले की मांझी थाना के ताजपुर फुलवरिया गांव की है। बताया जाता है मुन्ना कुमार सुपुत्र स्वर्गीय नन्हक महतो सुपुत्र स्वर्गीय खेदू महतो का 11 वर्षीय लड़का अपने छोटे भाई के साथ अपने खेत मे धान का बिचरा देखने गया था। अचानक ही मौसम में बदलाव हुआ और उसपर प्रकृत के कहर के रूप में तड़ित गिर पड़ा। बेचारा मासूम वही पर दम तोड़ दिया। यह देख कर लोग दौड़ पड़े। परंतु उसे इस अवस्था मे कर भी क्या सकते थे। वे लोग घर पहुचाये। घर पहुंचते ही उसकी विधवा माँ स्तब्ध हो गयी। पूरे घर मे तथा आसपड़ोस में चीत्कार गूंज उठा। परिवार एकदम गरीब था। बच्चे अभी बहुत ही छोटे थे तब ही उसके पिता को कुदरत ने छीन लिया था। मां किसी तरह मेहनत मजदूरी कर के अपना तथा अपने बच्चों की पेट पाल रही थी। कुदरत ने उसके एक सहारा को छीन लिया। इस घटना से सभी लोग आहत है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल अभी माझी भाग 2 के पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज,साधु दुबे, ताजपुर के पूर्व मुखिया विजय सिंह , शिक्षक बी के भारतीय आदि पहुँच कर परिवार को सांत्वना दिए। मांझी के सी ओ और थाना को सूचित कर पोस्टपार्टम के लिए भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।