बिहार में लॉक डाउन का अंत, अनलॉक वन का श्री गणेश
पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण में कमी आने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। लोगों के उम्मीद के अनुसार नीतीश सरकार ने आज आपदा प्रबंधन समूह के साथ बैठक के बाद फैसला सुनाया। फैसले के अनुसार आज 8 जून को लॉक डाउन 3 का अंत हो गया। अब अनलॉक का श्री गणेश कल 9 जून से निम्नवत होगा।
जानें क्या आदेश मिले आम लोगों को
* अनलॉक की प्रक्रिया में निन्म निर्णय एक सप्ताह अर्थात 15 जून तक के लिए है।
* सभी दुकान अब सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी।
* पहले की तरह दुकाने अभी भी एक दिन बीच देकर खुलेंगी।
* दिन में यातायात को बाधित नही किया जाएगा।
* नाईट कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी।
* सभी सरकारी व निजी कार्यालय अब 25 प्रतिशत के बदले 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।
* रेस्तरां तथा होटल्स सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगे लेकिन बैठ कर खाना की पाबंदी रहेगी। टेक होम की सुविधा होगी।
* सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान जुलाई तक बंद रहेगी। परीक्षाएं नही होंगी।ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करनी होगी।