एकमा के बरदान हॉस्पिटल में दुबई से आए युवक का हुआ इलाज, स्वस्थ होकर लौटा
सीवान के गोविंदापुर निवासी बिट्टू सिंह ने इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार की बात कही, अस्पताल में मौजूद रहे कई गणमान्य लोग
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा स्थित बरदान हॉस्पिटल में पथरी की समस्या से परेशान दुबई में रहने वाले एक युवक का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पथरी के उपचार के लिए दुबई से आए युवक का इलाज किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह वापस दुबई लौट गया।
वहीं, सीवान जिले के गोविंदापुर निवासी बिट्टू सिंह ने बताया कि वे काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। दुबई में चिकित्सकों से जांच कराने के बाद भी वे वहां के इलाज से संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद उन्होंने बरदान हॉस्पिटल के डॉ. अमित तिवारी से उपचार कराया। बिट्टू सिंह के अनुसार, इलाज के बाद उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है और अब वे खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें काफी घबराहट भी महसूस होती थी।
डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि उनके अस्पताल में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। उनके अनुसार, पथरी के कुछ मामलों में बिना चीर-फाड़ दवा के माध्यम से उपचार किया जाता है। इस मौके पर संजय तिवारी, गुड्डू सिंह, शिव गौरव सिंह, प्रियंका सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

