महम्मदपुर में लगा हेल्थ कैंप: सैकड़ों लोगों की हुई शारीरिक जांच, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक
फिट फोर लाइफ वेलनेस सेंटर की पहल, महाबीरी पूजा समिति और शिव शक्ति टेंट क्लब के सहयोग से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
सारण (बिहार): महम्मदपुर पश्चिम पट्टी स्थित मां काली स्थान परिसर में आम लोगों के लिए शारीरिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। फिट फोर लाइफ वेलनेस सेंटर (हर्बल लाइफ) की ओर से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों की शारीरिक जांच की गई। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर के आयोजन में नवयुवक महाबीरी पूजा समिति और शिव शक्ति टेलकॉम, सामाजिक कार्यकर्ता शोएब अख्तर व क्लब के प्रोपराइटर त्रिभुवन प्रसाद सोनी का सहयोग रहा। वहीं, सीएससी संचालक बाल गोपाल मिश्र ने भी आयोजन में सहयोग किया।
हर्बल लाइफ की हेल्थ कोच शोभा सोनी ने लोगों की शारीरिक जांच की और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अपनी सेहत के प्रति सजग रहने और नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराने के महत्व की जानकारी दी।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी शारीरिक जांच कराई। आयोजकों की इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

