टाइनी टोट्स प्ले स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
सिवान (बिहार): मैरवा नई बाजार स्थित टाइनी टोट्स प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन कर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने माखन चोरी, मटकी फोड़, छलिया, सुदामा मिलन सहित श्रीकृष्ण की अन्य बाल लीलाओं को अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। उनकी सुंदर पोशाक, सजावट और मासूम मुस्कान से पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया।
नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में अमोल, अमोलिक, वेदांत उपाध्याय, आरव गोयल, रुद्र पांडे, ओम जायसवाल, सौम्या कुमारी, नवीन खनाल, अद्विक पाटिल, सारविका बरनवाल, शिवा जायसवाल, साक्षी गुप्ता, दिव्यांशु उदय, तृषा बरनवाल, पृषा बरनवाल, अभिनव उत्पल, निवेदिता सहाय, दर्श प्रताप सिंह, वैभव कुमार, अर्श सोनी सहित अन्य बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय में आयोजित इस उत्सव ने बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को समझने का अवसर भी दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय का माहौल उत्साह और भक्ति से भर गया।

