सिसवन में 60 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, साइकिल बरामद
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के गुदरी हाता गांव निवासी बृज कुमार यादव के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष चित्तरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुदरी हाता गांव में एक व्यक्ति द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब के साथ बृज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक साइकिल भी मौके से बरामद की गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

