निरंजन सिंह बने सारण जिला जदयू के महासचिव, मांझी विधायक रणधीर सिंह ने सौंपा मनोनयन पत्र
सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन सिंह के महासचिव बनने से जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी, समर्थकों ने दी बधाई
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मांझी प्रखंड के फुलवरिया गांव निवासी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन सिंह को सारण जिला जदयू का महासचिव मनोनीत किया है। जिला जदयू अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने उनका मनोनयन किया।
रविवार को जलालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मांझी विधायक रणधीर सिंह ने अनेक गणमान्य लोगों की मौजूदगी में निरंजन सिंह को मनोनयन पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
पार्टी को मजबूत करने में मिलेगी नई ऊर्जा
निरंजन सिंह के महासचिव मनोनीत होने की जानकारी मिलते ही जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला जदयू अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि निरंजन सिंह एक कर्मठ, जुझारू और सक्रिय नेता हैं। संगठन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है और उनके अनुभव एवं सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
मांझी विधायक रणधीर सिंह ने भी निरंजन सिंह को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंजन सिंह कर्मठ एवं जुझारू नेता हैं। उनके महासचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।
समर्थकों ने दी बधाई
निरंजन सिंह के मनोनयन के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विजय सिंह, पूर्व उप प्रमुख एवं जदयू नेता राम किशुन सिंह, चंदन सिंह, सूमेश सिंह, रामपति राम, सोनू कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
निरंजन सिंह के समर्थकों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

