प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: अटल घाट पर दीपों से जगमगाया मांझी
विश्वकर्मा पूजा के दिन सैकड़ों समर्थकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया जन्मदिवस, राम घाट का भी किया निरीक्षण
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मांझी नगर पंचायत स्थित अटल घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम में भाग लिया। घाट पर दीप प्रज्ज्वलित होने के साथ ही पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर बिहार में बड़े पैमाने पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उन्होंने बताया कि राज्यभर में करीब 12 लाख दीप जलाए जाने का कार्यक्रम रखा गया है।
इसके बाद सांसद ने राम घाट का भी निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, यूजीसी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले लोगों को विरोध करने दीजिए।
इधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एकमा के डीएसपी प्रेमचंद सिंह भी पुलिस बल के साथ अटल घाट पहुंचे। उन्होंने मौके पर थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि मांझी रेल पुल पर सेल्फी लेने वाले युवक-युवतियों को पुल से तत्काल हटाया जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य नगेन्द्र ठाकुर, धर्मेन्द्र सिंह, समाज, वीडीसी प्रतिनिधि त्रिलोकी सिंह, पूर्व सरपंच मनोज प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर सिंह, उमा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

