शिव शक्ति धाम में बीडीसी प्रतिनिधि ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना, मंदिर की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत बरेजा की पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ गोबरही स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन और पूजा करने से मन को शांति मिलती है।
इस दौरान त्रिलोक सिंह ने मंदिर तक पहुंचने वाली एप्रोच सड़कों की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह एवं स्थानीय विधायक से मिलकर सड़क निर्माण की मांग रखी जाएगी।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मंदिर की सड़क की स्थिति में जल्द सुधार कराने की अपील की, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। मौके पर मिथिलेश कुमार, सोनू सिंह, भूषण प्रसाद, उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

