जनता दरबार में 15 में से 10 भूमि विवादों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा, पांच मामले लंबित
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: दरौंदा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 15 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह एवं अपर थानाध्यक्ष श्री निराला की उपस्थिति में सभी मामलों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान प्राप्त 15 मामलों में से 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष पांच मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर मामले लंबित रखे गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान का प्रयास किया।
अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का शीघ्र, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानी और लंबी प्रक्रिया का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी, डीईओ ब्रजेश राज, संबंधित फरियादी एवं अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
Siwan News, Daraunda News, Janta Darbar, Land Dispute, CO Ved Prakash Narayan, Bihar News, Revenue Department, Daraunda Police

