श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाबा महेंद्रनाथ धाम के दोनों मार्गों पर हर बिजली पोल पर लगेंगे बल्ब
सिवान (बिहार): आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा महेंद्रनाथ धाम जाने वाले दोनों प्रमुख मार्गों पर प्रत्येक बिजली पोल पर बल्ब लगाए जाएंगे, ताकि रात्रि के समय कांवरियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पूरे मार्ग की प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक के दौरान एसडीओ ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महेंद्रनाथ धाम पहुंचते हैं, ऐसे में मार्गों को अतिक्रमणमुक्त रखना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम और सुरक्षित बनी रहे। प्रशासन की ओर से मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां करने की बात कही गई।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर से तैयारियां पूरी करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बीडीओ राजेश कुमार, अंचलाधिकारी उदयन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सतेंद्र भारती, कनीय अभियंता अवधेश कुमार, चैनपुर थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार तथा सिसवन थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
श्रावणी मेला, बाबा महेंद्रनाथ धाम, सिसवन समाचार, सीवान समाचार, श्रावण मेला तैयारी, प्रशासनिक बैठक, महेंद्रनाथ धाम मार्ग, कांवरिया सुविधा
#ShravaniMela #BabaMahendraNathDham #Siwan #Siswan #ShravanMela #MahendranathDham #KanwarYatra #BiharNews #SiwanNews #Administration

