नागपुर में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ महाराष्ट्र राज्य सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक संपन्न, संगठन की कार्यदिशा और विस्तार पर हुआ मंथन
नागपुर (बिहार): भारतीय आदिम जाति सेवक संघ, नई दिल्ली के महाराष्ट्र राज्य सलाहकार बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक नागपुर के महाराणा कॉलोनी, अभयनगर स्थित विदर्भ नागपुर मीटिंग हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आदिम जाति सेवक संघ महाराष्ट्र के चेयरमैन राजेश कुमार मालवीय ने की। महाराष्ट्र में गठित राज्य सलाहकार बोर्ड को विधिवत स्वरूप प्रदान करना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा। बैठक को राज्य सलाहकार बोर्ड की नागपुर में आयोजित पहली महत्वपूर्ण बैठक के रूप में बताया गया।
बैठक में महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सामाजिक संस्थाओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी संस्थाओं का परिचय कराया गया तथा प्रत्येक संस्था की ओर से राज्य सलाहकार बोर्ड के लिए सदस्य प्रस्तावित करने, संगठन की आगामी कार्यदिशा निर्धारित करने और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और संगठन के उद्देश्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर नागपुर से डॉ. चित्रातूर उपाध्यक्ष, भंसाली आश्रम ग्राम सेवा मंडल टाकली-सावनेर की कार्याध्यक्ष तथा हिंदी महिला समिति की कार्याध्यक्ष श्रीमती रति दिनेश चौबे सहित कई पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने अपना परिचय देते हुए अपने-अपने संस्थानों की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। बैठक में शामिल प्रतिनिधिमंडल के लिए निवास एवं भोजन की व्यवस्था भी आयोजकों की ओर से सुचारू रूप से की गई।
बैठक के दौरान राज्य सलाहकार बोर्ड को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के समापन के बाद सभी प्रतिनिधियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
भारतीय आदिम जाति सेवक संघ, महाराष्ट्र राज्य सलाहकार बोर्ड, नागपुर बैठक, राजेश कुमार मालवीय, आदिम जाति सेवक संघ महाराष्ट्र, सामाजिक संगठन, नागपुर समाचार, महाराष्ट्र समाचार

