KGMU में नॉन-पीजी जूनियर रेजिडेंट बने डॉ. साई श्रवण, रचा नया इतिहास
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: सारण जिले के जलालपुर प्रखंड अंतर्गत अशोक नगर गांव के युवा चिकित्सक डॉ. साई श्रवण ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में एमबीबीएस प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर अपने गांव के पहले पुरुष एमबीबीएस डॉक्टर बनने वाले डॉ. श्रवण का चयन अब देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के गांधी मेमोरियल एवं संबद्ध अस्पताल के क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग में नॉन-पीजी जूनियर रेजिडेंट (यूआर) के पद पर अस्थायी रूप से हुआ है। यह नियुक्ति 23 जून 2026 को आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर की गई है।
डॉ. साई श्रवण के पिता एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर ललित कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार डॉ. श्रवण की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वरिष्ठ रेजिडेंट की उपलब्धता, डीजीएमई उत्तर प्रदेश के निर्देश अथवा नियमित चयन प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जलालपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. साई श्रवण इससे पहले एमबीबीएस प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अशोक नगर गांव के पहले पुरुष डॉक्टर बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। अब KGMU जैसे देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थान में जूनियर रेजिडेंट के रूप में चयन ने उनकी उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। उनकी माता वीणा सिंह वैशाली जिले के महनार में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. श्रवण की नियुक्ति की सूचना मिलते ही अशोक नगर गांव, जलालपुर बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं डॉ. श्रवण आगामी 30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा की तैयारी भी पूरी मेहनत से कर रहे हैं।
डॉ. साई श्रवण के माता-पिता ने इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और समाज के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से मेहनत करे तो किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती है।
Dr Sai Shravan, KGMU Lucknow, Non PG Junior Resident, Ashok Nagar Saran, Jalalpur MBBS Doctor, Saran News, Bihar Medical News

