18 मामलों का निष्पादन कर अवर निरीक्षक अमित कुमार राम बने सिवान में अव्वल
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सिवान नगर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अमित कुमार राम ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। बीते मई माह में उन्होंने कुल 18 आपराधिक मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सोमवार को आयोजित एक समारोह में सिवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने अवर निरीक्षक अमित कुमार राम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर अनुसंधान एवं त्वरित निष्पादन से आम लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है।
माँझी के थानाध्यक्ष रह चुके अमित कुमार राम अपनी कार्यशैली और अनुशासन के लिए पहले भी चर्चित रहे हैं। वर्तमान में सिवान नगर थाना में पदस्थापित रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण और मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय कार्य किया है।
सम्मान मिलने के बाद उनके शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना की है।

