प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के 10 वर्ष पूर्ण, दरौंदा सीएचसी में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 102 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में पहुंची महिलाओं की सबसे पहले सर्दी, खांसी, बुखार एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। इसके बाद लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान द्वारा रक्त नमूना लेकर एचआईवी, हीमोग्लोबिन, शुगर, रक्त समूह, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के उपरांत सभी मरीजों को आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया।
चिकित्सक डॉ. अमर कुमार गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं डॉ. रजिया सुल्ताना ने गर्मी और मौसम परिवर्तन को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी एवं अन्य पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील की।
लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान ने बताया कि सभी महिलाओं के रक्त नमूनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अमर कुमार गुप्ता, डॉ. रजिया सुल्ताना, एएनएम नीतू सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
#Daraunda #SiwanNews #HealthCamp #PregnantWomen #PMMSY #Healthcare #BiharNews #CommunityHealthCentre #MaternalHealth #SwasthyaShivir

