बंद पड़े ईंट-भट्ठे में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार) संवाददाता सचिन कुमार: गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव के समीप स्थित एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे के परिसर में बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतका की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो सकी थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार शव शैलेश सिंह के बंद पड़े ईंट-भट्ठे के परिसर में पड़ा हुआ था। शव की स्थिति को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
#Siwan #Guthni #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #PoliceInvestigation #SiwanNews #LatestNews #BiharCrime

