ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: सिसवन थाना क्षेत्र के निरखापुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मां-बेटा मठिया बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निरखापुर हनुमान मंदिर के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर सिसवन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
घायलों की पहचान चाटेया गांव निवासी मंटू यादव और उनकी मां के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
#Siswan #RoadAccident #Siwan #BiharNews #AccidentNews #TractorAccident #SaranNews #Hospital #PoliceInvestigation #BreakingNews

