वीर शहीद ललन प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पूर्व सैनिक व बच्चों का हुआ सम्मान
सारण (बिहार): बनियापुर थाना क्षेत्र के मणिकपुरा स्थित ‘शहीद ललन सिंह भवन’ में सोमवार को सीआरपीएफ के वीर शहीद ललन प्रसाद सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल हुए। शहीद ललन प्रसाद सिंह ने 2 जून 1995 को मणिपुर में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पहुंचकर शहीद को सैन्य सम्मान अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान बच्चों ने प्रेरणादायक संबोधन प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आकृति कुमारी, प्राची कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सृष्टि कुमारी एवं अदिति कुमारी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें मेडल, कॉपी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।
पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। असहाय बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में ऋतिक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन समिति की ओर से शहीद परिवार के सदस्य रंजीत सिंह, राजू सिंह, पुनु सिंह, ऋतिक सिंह, आर्यन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
#ShaheedLalanPrasadSingh #CRPF #MartyrsDay #Chapra #BiharNews #Baniyapur #Tribute #IndianArmy #ExServicemen #SocialWork #TreePlantation #SaranNews

