सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त, नगर पंचायत प्रशासन के आश्वासन के बाद लौटे काम पर
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी नगर पंचायत में पिछले दो दिनों से सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कचरे का अंबार लगने लगा था। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्षा विजया देवी के प्रतिनिधि विशाल राय उर्फ बिट्टू राय ने सफाईकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
वार्ता के दौरान विशाल राय ने सफाईकर्मियों को आश्वस्त किया कि उनके वेतन में वृद्धि की दिशा में पहल की जाएगी। साथ ही मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी कर्मियों के लिए ड्रेस की व्यवस्था भी जल्द कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद सभी सफाईकर्मी पुनः अपने-अपने कार्य पर लौट गए, जिससे नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर आ गई।
वहीं अशोक यादव ने भी सफाईकर्मियों को त्योहारों के अवसर पर गिफ्ट पैकेट देने का आश्वासन दिया। मौके पर दर्जनों सफाईकर्मी उपस्थित रहे और सभी ने नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
#Manjhi #NagarPanchayat #SafaiKarmi #BiharNews #SaranNews #CleanlinessDrive #MunicipalNews #WorkersStrike #ManjhiNews #BiharUpdates

