सिंगापुर से लौटे लालू यादव, सुधांशु रंजन ने किया स्वागत
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रूटीन मेडिकल चेकअप के बाद सिंगापुर से नई दिल्ली लौट आए। दिल्ली पहुंचने के बाद वे अपनी पुत्री एवं राजद सांसद मिसा भारती के आवास पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों ने उनका हालचाल जाना। इस दौरान राजद के वरीय नेता सह सारण स्थानीय निकाय से विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सुधांशु रंजन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होकर वापस लौटने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आज भी पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों तथा बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। सुधांशु रंजन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय की राजनीति के प्रमुख स्तंभ हैं और उनके नेतृत्व व अनुभव से पार्टी को लगातार मजबूती मिलती रही है।
लालू प्रसाद यादव के दिल्ली लौटने की सूचना मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ रहने और सक्रिय राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

