हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
शिवम (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: सिसवन थाना क्षेत्र के चटेयां गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो भैंसों की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना में आठ माह की गर्भवती भैंस भी शामिल है, जिसकी मौके पर ही मौत हो जाने से पशुपालकों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृत भैंसें गांव निवासी संचालाल यादव और उमेश यादव की बताई जाती हैं। दोनों परिवारों के लिए ये भैंसें आय का प्रमुख स्रोत थीं और इनके सहारे ही वे दूध, दही व घी बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे। गर्भवती भैंस की मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के समीप 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रहा था। चरने के दौरान दोनों भैंसें उसी तार की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Siwan News, Siswan Incident, High Tension Wire Accident, Buffalo Death Bihar, Electricity Negligence

