जनगणना का दूसरा चरण शुरू: 2 से 31 मई तक सिसवन में घर-घर होगा डिजिटल सर्वे
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र में जनगणना के द्वितीय चरण को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस चरण के तहत 2 मई से 31 मई तक मकान नंबरिंग, एचएलओ ऐप के माध्यम से मकान सूचीकरण और नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य किया जाएगा, जिससे हर घर का सटीक विवरण दर्ज किया जा सके।
इस संबंध में सिसवन के बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए 54 एचएलबी, 297 प्रगणक और 54 प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। सभी कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या न आए और कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना में डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए एचएलओ ऐप के जरिए प्रत्येक घर की जानकारी संकलित की जाएगी, जिससे आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता बढ़ेगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा सके।
Siswan Census 2026, Digital Survey Bihar, HLO App Census, Siwan News, Bihar Census Update

