तीसरी बार निर्विरोध बनीं विद्या देवी: सदर प्रखंड प्रमुख पद पर फिर कायम किया दबदबा
सारण/ छपरा (बिहार): स्थानीय राजनीति में एक बार फिर मजबूत पकड़ दिखाते हुए विद्या देवी ने सदर प्रखंड प्रमुख पद पर लगातार तीसरी बार निर्विरोध जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। ग्राम पंचायत भैरोपुर निज़ामात् पश्चमी क्षेत्र से जुड़ी विद्या देवी इससे पहले भी दो बार प्रमुख रह चुकी हैं और अब तीसरी बार बिना किसी विरोध के चुनी गई हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और प्रभाव का स्पष्ट संकेत मिलता है।
विद्या देवी के पति श्री राम एकबाल चौरसिया लंबे समय तक बीडीसी सदस्य रहे और लगातार तीन बार इस पद पर निर्वाचित हुए। सीट महिला आरक्षित होने के बाद विद्या देवी ने उनके राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया और स्वयं दो बार बीडीसी बनने के बाद पहली बार निर्विरोध प्रमुख चुनी गईं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने बिना किसी अविश्वास प्रस्ताव के पांच वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जाती है।
दूसरी बार उन्होंने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की और अब एक छोटे अंतराल के बाद तीसरी बार फिर निर्विरोध प्रमुख बनकर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है, वहीं क्षेत्र में उनके नेतृत्व को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
Sadar Pramukh Election, Vidya Devi News, BDC Election Bihar, Panchayat Politics Bihar, Saran News

