मेधावी छात्रों का सम्मान: मशरक में प्रतिभाओं को मिला मंच, टॉपर्स हुए पुरस्कृत
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मशरक नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में वर्ष 2026 के बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मशरक थाना के पीछे स्थित मिशन क्लासेज में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की टॉपर सूची में शामिल 472 अंक प्राप्त करने वाले छात्र विवेक कुमार को साइकिल, दीवार घड़ी और मेडल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक धर्मेन्द्र कुमार गांधी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विक्की कुमार एवं मुन्ना कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान रामु कुमार, वर्षा कुमारी, आयुष कुमार, अमृता कुमारी, आदित्य कुमार, शुभम कुमार, प्रीतम कुमार, मोहित कुमार सिंह समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। निदेशक धर्मेन्द्र कुमार गांधी ने कहा कि विवेक कुमार की उपलब्धि न केवल संस्थान और परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
Mashrak News, Bihar Board 10th Result 2026, Student Felicitation, Mission Classes Mashrak, Topper Vivek Kumar

